Home > मुख्य समाचार > गुरुग्राम में श्मशान घाट की दीवार गिरने से चार की मौत, दो घायल

गुरुग्राम में श्मशान घाट की दीवार गिरने से चार की मौत, दो घायल

गुरुग्राम में श्मशान घाट की दीवार गिरने से चार की मौत, दो घायल

साइबर सिटी गुरुग्राम के...PS

साइबर सिटी गुरुग्राम के मदनपुरी इलाके में आज शाम एक दर्दनाक हादसा हुआ। श्मशान घाट के पीछे वाले गेट की दीवार अचानक गिर गई, जिसके मलबे में छह लोग दब गए। इस हादसे में एक बच्ची सहित चार लोगों की मौत हो गई, जबकि दो अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए।


घटना शाम 5:30 बजे के आसपास अर्जुन नगर गली नंबर 8 में हुई। बताया जा रहा है कि श्मशान घाट की 18 फीट ऊंची दीवार अचानक भरभराकर गिर गई। दीवार के साथ गली में बैठे लोग मलबे में दब गए। आसपास के लोगों ने तुरंत मलबा हटाने का काम शुरू कर दिया और पुलिस और जिला प्रशासन को सूचना दी।


सूचना मिलते ही जिला प्रशासन की टीम और पुलिस मौके पर पहुंच गई। मलबे में दबे लोगों को निकालकर उन्हें तुरंत गुरुग्राम के एक निजी अस्पताल में ले जाया गया। इलाज के दौरान देवी दयाल (72), कृष्ण कुमार (52), मनोज (35) और 10 साल की मासूम बच्ची खुशबू की मौत हो गई। वहीं, दो अन्य घायलों की हालत गंभीर बताई जा रही है।


पुलिस ने घटना की जांच शुरू कर दी है और लापरवाही बरतने वालों के खिलाफ कार्रवाई करने की बात कही है। स्थानीय लोगों ने श्मशान घाट की दीवार की जर्जर स्थिति को लेकर भी सवाल उठाए हैं।


यह हादसा इलाके में दुख का माहौल है। मृतकों के परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।

Share it
Top