Home > मुख्य समाचार > चंडीगढ़ में हरियाणा पुलिस के एसपीओ का शव मिला, चेहरे पर गंभीर चोटें, हत्या की आशंका

चंडीगढ़ में हरियाणा पुलिस के एसपीओ का शव मिला, चेहरे पर गंभीर चोटें, हत्या की आशंका

चंडीगढ़ में हरियाणा पुलिस के एसपीओ का शव मिला, चेहरे पर गंभीर चोटें, हत्या की आशंका

चंडीगढ़ के सेक्टर 56 में आज...PS


चंडीगढ़ के सेक्टर 56 में आज सुबह एक सनसनीखेज घटना सामने आई है। हरियाणा पुलिस के एक एसपीओ का खून से लथपथ शव मिला है। मृतक की पहचान अजीत सिंह निवासी मलोया के तौर पर हुई है।


जानकारी के अनुसार, अजीत सिंह मंगलवार सुबह ड्यूटी पर गए थे। सुबह करीब 11 बजे पुलिस को सूचना मिली कि मैक्स अस्पताल की कच्ची पार्किंग के पास एक व्यक्ति का शव पड़ा है। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।


पुलिस की प्रारंभिक जांच में पता चला है कि मृतक के चेहरे पर किसी भारी चीज से वार किया गया है, जिससे उसकी मौत हो गई। हत्या की आशंका जताई जा रही है।


पुलिस ने आसपास के इलाकों में लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगालनी शुरू कर दी है और हत्यारे की तलाश में छानबीन शुरू कर दी है।


मृतक एसपीओ के परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।

Share it
Top