Home > मुख्य समाचार > आगरा में सड़क हादसे में महिला की मौत, दो घायल, अज्ञात वाहन चालक फरार

आगरा में सड़क हादसे में महिला की मौत, दो घायल, अज्ञात वाहन चालक फरार

आगरा में सड़क हादसे में महिला की मौत, दो घायल, अज्ञात वाहन चालक फरार

आगरा, उत्तर प्रदेश: 24 अप्रैल,...PS

आगरा, उत्तर प्रदेश: 24 अप्रैल, 2024 को थाना कमला नगर क्षेत्र के सर्वोदय हॉस्पिटल के पास हाईवे पर एक भीषण सड़क हादसा हो गया। इस हादसे में एक महिला की मौत हो गई, जबकि दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गए।


पुलिस के अनुसार, हादसा उस समय हुआ जब तीन लोग एक बाइक पर सवार होकर सर्वोदय हॉस्पिटल जा रहे थे। तभी अचानक एक अज्ञात वाहन ने बाइक को टक्कर मार दी और मौके से फरार हो गया।


हादसे में बाइक सवार महिला की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि दो अन्य घायल हो गए। घायलों को तुरंत अस्पताल पहुंचाया गया, जहां उनका इलाज चल रहा है।


मृतक महिला की पहचान अभी तक नहीं हो पाई है। पुलिस ने अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है और उसकी तलाश शुरू कर दी है।


पुलिस कार्यवाही कर रहीं है वह जल्द से जल्द आरोपी को गिरफ्तार कर कड़ी कार्रवाई की जाएगी।

Share it
Top