Home > लाइफस्टाइल > चाहते हैं चेहरे पर इंस्टेंट ग्लो, ले घर में पड़ी इन चीजों की मदद

चाहते हैं चेहरे पर इंस्टेंट ग्लो, ले घर में पड़ी इन चीजों की मदद

चाहते हैं चेहरे पर इंस्टेंट ग्लो, ले घर में पड़ी इन चीजों की मदद

शायद ही ऐसी कोई लड़की या महिला...Editor

शायद ही ऐसी कोई लड़की या महिला होगी जो खूबसूरत नहीं दिखना चाहती होगी, खासकर किसी त्योहार या फंक्शन पर। जी हाँ, इनके लिए तो लडकियां पार्लर जाकर फेशियल करवाती हैं और चहरे को खूबसूरत बनाती हैं। लेकिन आप घर पर पड़ी कुछ चीजों से भी चहरे पर इंस्टेंट ग्लो ला सकती हैं। अज हम आपको उन्हीं कुछ चीजों के बारे में बताने जा रहे हैं, जिनके उपयोग से आप तुरंत चहरे पर चमक ला सकती हैं। तो आइये जानते हैं इन चीजों के बारे में।

* गुलाबजल और नींबू

गुलाबजल और नींबू को बराबर मात्रा में मिलाकर 30 मिनट तक चेहरे पर लगाएं। इसके बाद चेहरे को ठंडे पानी से धो लें। इसका असर आपके चेहरे पर तुरंत दिखने लगेगा।

* मुलतानी मिट्टी

1 टेबलस्पून मुलतानी मिट्टी में गुलाब जल मिलाकर पेस्ट तैयार करें। इसे चेहरे पर 30 मिनट लगाकर रखें। फिर पानी से चेहरा धो लें। इससे भी आपको इंस्टेंट निखार मिलेगा और कोई नुकसान भी नहीं होगा।

* अनार और नींबू फेस मास्क

अनार और नींबू के फेस मास्क में विटामिन और एंटीऑक्सीडेंट होते हैं, जो स्किन प्रॉब्लम दूर करने के साथ-साथ उसे ग्लोइंग भी बनाते हैं। अनार और नींबू के रस को मिलाकर 30 मिनट तक चेहरे पर लगाें। फिर ठंडे पानी से धो लें।

* पपीता

अगर आपके चेहरे पर पिंपल है तो आप पपीते का इस्तेमाल कर सकते हैं। इसके लिए कच्चे पपीते का रस निकाल लीजिए और इसे चेहरे पर लगाइए। इससे पिंपल्स भी दूर होंगे और चेहरे पर ग्लो भी आएगा।

* टमाटर

कच्चे टमाटर को अच्छी तरह पीसकर चेहरे पर 15 मिनट तक लगाएं। इसे बाद ठंडे पानी से चेहरे को धो लें। कुछ दिनों में ही आपको अंतर दिखाई देने लगेगा।

Share it
Top