Home > देश > आखिर क्यों नही करना चाहते अखिलेश मोदी को गढ़ में चुनौती देने वाले इस कांग्रेसी विधायक के लिए रोड शो?

आखिर क्यों नही करना चाहते अखिलेश मोदी को गढ़ में चुनौती देने वाले इस कांग्रेसी विधायक के लिए रोड शो?

आखिर क्यों नही करना चाहते अखिलेश मोदी को गढ़ में चुनौती देने वाले इस कांग्रेसी विधायक के लिए रोड शो?

लखनऊ. यूपी में समाजवादी पार्टी...Public Khabar

लखनऊ. यूपी में समाजवादी पार्टी और कांग्रेस गठबंधन के तहत चुनाव लड़ रही हैं। दोनों दलों के नेता गठबंधन के कैंडिडेट्स के लिए जनसभा और रोड शो भी कर रहे हैं। लेकिन ऐसा विधायक रह चुका कैंडिडेट भी है जिसके लिए अखिलेश प्रचार नही करना चाहते। इस विधायके ने लोकसभा चुनावों में पीएम नरेंद्र मोदी को जमकर चुनौती भी दी थी।

वाराणसी के पिंडरा से कांग्रेस के अजय राय विधायक हैं और इन विधानसभा चुनावों में मजबूत कैंडिडेट भी माने जा रहे हैं। लेकिन अखिलेश यादव गठबंधन के इस मजबूत कैंडिडेट के लिए प्रचार करने से बच रहे हैं। कारण है अजय राय का अक्टूबर 2015 में नेशनल सिक्योरिटी एक्ट में गिरफ्तार होना और जेल जाना। अजय राय पर यह कड़ी कार्रवाई अखिलेश यादव की सरकार में हुई थी।

अक्टूबर 2015 में अजय राय पर गंगा में मूर्ति विसर्जन की अनुमति की मांग कर रहे संतों की एक विरोध रैली के दौरान हिंसा और आगजनी से संबंधित केस से जुड़े होने के आरोप थे। वाराणसी पुलिस ने राय को नेशनल सिक्योरिटी एक्ट के तहत हिरासत में लिया था। हालांकि 6 महीने जेल में रहने के बाद अप्रैल 2016 में उन्हें बेल मिल गई थी।

वहीँ जानकारों की मानें तो पूर्वांचल के बाहुबली मुख्तार अंसारी की पार्टी में एंट्री का विरोध करने वाले अखिलेश यादव उनके प्रतिद्वंदी अजय राय का प्रचार कर विरोधियों को मौका नहीं देना चाहते।

वाराणसी में समाजवादी पार्टी और कांग्रेस का संयुक्त रोड शो दो बार कैंसिल हो चुका था। इसमें राहुल गांधी के साथ अखिलेश यादव को भी शामिल होना था। लेकिन कांग्रेस और समाजवादी पार्टी में रूट को लेकर सहमति नहीं बन पाई। पार्टी की ओर से रोडशो कैंसिल करने की वजह सुरक्षा कारणों के चलते प्रशासन की अनुमति नहीं मिल पाना बताया गया।

सूत्रों का कहना कि इसकी वजह है कि अखिलेश यादल पिंडरा में अजय राय के लिए प्रचार नहीं करना चाहते। इसका असर यह हुआ कि कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी ने अकेले ही प्रचार करने का फैसला किया है। वह 2 मार्च को अजय राय के लिए पिंडरा के नेशनल इंटर कॉलेज ग्राउंड में जनसभा को संबोधित करेंगे।

Tags:    
Share it
Top