Home > प्रदेश > उत्तराखंड > उच्च हिमालयी गांवों में फंसे लोगों को मिली राहत, राशन पहुंचाने के लिए प्रशासन ने भेजा हेलीकॉप्टर

उच्च हिमालयी गांवों में फंसे लोगों को मिली राहत, राशन पहुंचाने के लिए प्रशासन ने भेजा हेलीकॉप्टर

उच्च हिमालयी गांवों में फंसे लोगों को मिली राहत, राशन पहुंचाने के लिए प्रशासन ने भेजा हेलीकॉप्टर

उच्च हिमालयी क्षेत्रों में...Editor

उच्च हिमालयी क्षेत्रों में फंसे लोगों को दो दिन बाद बड़ी राहत मिली है। प्रशासन ने आज सुबह हेलीकॉप्टर से राशन पहुंचाना शुरू कर दिया है। लोग अब राशन उतरवाने में लग गए हैं।

बता दें कि व्यास घाटी में राशन की किल्लत को लेकर धारचूला निवासी महेंद्र बुदियाल ने हाइकोर्ट में याचिका दायर की थी। 11 अक्तूबर को हाइकोर्ट ने 24 घंटे के भीतर हेलीकॉप्टरों के जरिए उच्च हिमालयी क्षेत्र में राशन पहुंचाने के निर्देश दिए थे। सरकार और प्रशासन 24 घंटे में राशन पहुंचाने में नाकाम रहा। रविवार को धारचूला से हेलीकॉप्टर के जरिए उच्च हिमालयी क्षेत्र में राशन भेजा गया।

उच्च हिमालयी क्षेत्र के गुंजी, बूंदी और गर्ब्यांग सहित अन्य गांवों में माइग्रेशन पर गए लोग रास्ता बंद होने से लौट नहीं पा रहे हैं। इन गांवों में अनाज की किल्लत पैदा हो गई है। अमर उजाला ने सीमांत के गांवों में राशन की कमी की इस समस्या को प्रमुखता से प्रकाशित किया था।

Tags:    
Share it
Top