बेटे अखिलेश के लिए नही मुलायम ने मांगा भाई शिवपाल के लिए वोट
- In प्रदेश 11 Feb 2017 11:51 AM GMT
सपा संरक्षक मुलायम सिंह यादव...Public Khabar
सपा संरक्षक मुलायम सिंह यादव ने शनिवार को इटावा के जसंवतनगर विधानसभा क्षेत्र में ताखा में चुनावी जनसभा को संबोधित किया। इस दौरान उन्होंने अपने भाई शिवपाल सिंह यादव के लिए वोट मांगा। मुलायम ने कहा कि जसवंतनगर मेरा कार्य क्षेत्र रहा है। लाल टोपी परिवर्तन का प्रतीक है। उन्होंने कहा कि यह चुनाव शिवपाल के लिए महत्वपूर्ण है। ताखा से सबसे ज्यादा वोट शिवपाल को मिलेंगे। उन्होंने कहा कि हमारी पार्टी कभी बुढ्ढी नहीं होगी।
इस दौरान मुलायम ने कहा कि सपा सरकार ने यूपी के विकास के लिए बहुत काम किया है। सपा सरकार ने कन्या विद्याधन, बेरोजगारी भत्ता दिया। सपा सरकार ने जनता से किए गए वादे पूरे किए। किसानों की जमीन नीलाम नहीं होने दिए। किसानों की जमीन निलाम न हो, इसके लिए सपा सरकार ने कानून बनाया। मुलायम ने कहा कि महिलाओं को सपा सरकार ने सबसे ज्यादा मौके दिया है। समाजवादी पार्टी से सबसे ज्यादा 5 महिला सांसद हैं।